शरद पूर्णिमा
-
*शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा भी कहते हैं; हिन्दू
पंचांग के अनुसार आश्विन मास की पूर्णिमा को कहते हैं। ज्योतिष के अनुसार,
पूरे साल ...
देना होगा जर्रे-जर्रे का हिसाब खुदा के सामने
वैराग्य किसी के भी भीतर उतरे, होता उसका अपना शाही अंदाज़ है. संत-फकीरों को आज भी इसलिए याद किया जाता है कि उनके भीतर उतरे वैराग्य ने उनकी जीवनशैली को एक अलग ही ढंग दे दिया था. मुस्लिम संत हातमअसम चीजों को बड़े मजेदार ढंग से समझाया करते थे. एक बार उन्होंने स्वर्ग और नर्क को लेकर उन्होंने बड़ी गहरी और रोचक व्याख्या की . वे किसी कि दावत में गए हुए थे, दावत तीन शर्तों पर मंजूर कि गई थी. पहली- जहाँ चाहूँगा बेठुंगा और जब बेठने का मौका आया तो वे जूते-चप्पलों के पास जाकर बेठ गए. दूसरी शर्त थी जितना चाहूँगा, उतना ही खाऊंगा और बहुत गुजारिश के बाद भी उन्होंने दो ही रोटियां खाई. उनकी तीसरी शर्त थी जो में कहूँगा, वैसा ही करना होगा और उन्होंने एक तवा मंगवाया और वे उस गरम तवे पर खड़े हो गए. आसमान कि तरफ देखकर बोले- मैंने दो रोटियां खाई है. फिर तवे पर से उतरे और वहां मौजूद लोगों से कहा- यदि तुम्हे इस बात का यकीन है कि क़यामत में जर्रे-जर्रे का हिसाब देना होता है तो इस तवे पर खड़े हो जाओ. लोगों ने कहा- हमें यकीन तो है लेकिन हम इस तवे पर खड़े नहीं हो सकते. हातमअसम बोले- जब आप इस तवे पर खड़े होकर अपने गुजारे हुए एक दिन का हिसाब नहीं दे सकते तो क़यामत के दिन उस जमीन पर खड़े होकर, जहाँ केवल आग ही आग होगी, सारी जिंदगी का हिसाब कैसे दोगे. यहाँ फ़कीर ने समझाया है कि जो भी इस जिंदगी में कर रहे हो, ऊपर कोई इसका हिसाब रख रहा है. इसलिए अपने जमीर को साफ़ रखो क्योंकि जबाब एक दिन देना ही है.
सूची
-
-
शैलपुत्री - नवदुर्गाओं में प्रथम स्वरुप - देवी दुर्गा के नौ रूप होते हैं। दुर्गाजी पहले स्वरूप में 'शैलपुत्री' के नाम से जानी जाती हैं। ये ही नवदुर्गाओं में प्रथम दुर्गा हैं। पर्वतराज हिमालय के घर...
-
बोध गया - गया जी गया बिहार के महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थानों में से एक है। यह शहर ख़ासकर हिन्दू तीर्थयात्रियों के लिए काफ़ी मशहूर है। यहाँ का 'विष्णुपद मंदिर' पर्यटको...
-
श्रीकृष्ण ने क्यों माना है ध्यान को जरुरी? - श्रीकृष्ण ने क्यों माना है ध्यान को जरुरी? भागवत में भगवान कृष्ण ने ध्यान यानी मेडिटेशन पर अपने गहरे विचार व्यक्त किए हैं। वैसे इन दिनों ध्यान फैशन का व...
-
ऋषिकुमार किन्दम का पाण्डु को शाप - राजा पाण्डु वन में विचर रहे थे। वह वन हिंस्र प्राणियों से भरा हुआ तथा बड़ा भयंकर था। वन में विचरते-विचरते उन्हें एक मृग का मैथुनरत जोड़ा दृष्टिगत हुआ। पा...
-
ईश्वर है या ईश्वर नहीं है ? - एक पक्ष कहता है की ईश्वर नही है और आस्तिक पक्ष कहता है की ईश्वर है | अगर ईश्वर नहीं है यही सत्य है तो नास्तिक और आस्तिक दोनों बराबर ही रहे क्योंकि ईश्वर ...